भारत-जापान के बीच व्यापार और रोजगार पर चर्चा, नोएडा व उत्तराखंड में लगेगा रोजगार मेला

Share

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर । जापान के कागोशिमा प्रांत के गवर्नर कोइची शिओटा से वर्ल्ड कनेक्ट एजुकेशन के निदेशक एलएस बेदी और मुकुल मेहता ने यहां मुलाकात की। बैठक में भारत-जापान के बीच व्यापार, शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। उत्तर प्रदेश के नोएडा और उत्तराखंड में जापान की ओर से रोजगार मेले आयोजित करने की संभावना पर भी बात हुई। इन मेलों के जरिए भारतीय युवाओं को जापान में उपलब्ध रोजगार के अवसरों और वहां की कंपनियों की जरूरतों से परिचित कराने पर विचार किया गया।