हमीरपुर, 27 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र स्थित कैथी ग्राम पंचायत के बदनपुरा गांव में एक किसान की खेत से घर लौटने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राठ कोतवाली क्षेत्र के बदनपुरा गांव के निवासी 68 वर्षीय किसान कल्लू की संदिग्ध परिस्थितियों के चलते हालत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक किसान के परिजनों ने बताया कि मृतक किसान कल्लू जो कि अपने खेत में बोई गई उर्दू, मूंग और मूंगफली की फसल को देखने के लिए गया था। खराब हो चुकी फसल को देखकर वापस घर लौटने के बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ गई तथा बताया कि जब वह उन्हें राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टर कनिष्क माहुर ने किसान कल्लू को मृत घोषित कर दिया। मृतक किसान कल्लू अपने पीछे पत्नी राधारानी के अलावा पुत्र ईश्वरदास, सुरेंद्र और राजकुमार के अलावा विवाहित पुत्री शिवकुमारी सहित अन्य सभी परिजनों को रोता बिलखता हुआ छोड़ गया है। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने मंगलवार को बताया कि मृतक किसान के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। तथा आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
