तालाब में युवक का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

Share

हमीरपुर, 03 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में थाना जरिया क्षेत्र के कस्बा सरीला स्थित मटहना तालाब में शनिवार को 20 वर्षीय युवक का शव उतराता मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष मनोज पांडेय ने शनिवार को शाम बताया कि युवक की पहचान मांझखोर मुहाल निवासी भगवती यादव के पुत्र अभिषेक यादव के रूप में की है। पूछताछ में परिवार ने बताया कि शुक्रवार शाम खाना खाने के बाद अभिषेक ने अपने छोटे भाई से नया मोबाइल चलाने के लिए मांगा था। मोबाइल नहीं देने को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद अभिषेक घर से निकला और देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।