बौद्धिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शिशु मंदिर बौराड़ी बन विजेता

Share

नई टिहरी, 13 सितंबर । जिलेभर के शिशु मंदिरों की दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद एवं बौद्धिक प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बौद्धिक, सांस्कृतिक में बौराड़ी, विज्ञान व अंताक्षरी में नागणी, मूर्ति कला में जडधार गांव प्रथम स्थान पर रहा। विजेता व उप विजेताओं को सम्मानित किया गया।

रविवार को बौराड़ी में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में खेलों के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ा जा सकता है। आरएसएस के सह प्रांत सेवा प्रमुख राकेश बड़ोनी, नगर संघचालक सतीश थपलियाल ने कहा कि विद्या भारती के द्वारा दी जाने वाली शिक्षा व्यक्ति निर्माण का कार्य करती है।

दो दिवसीय प्रतियोगिताओं में 100, 200 व 400 मीटर दौड़, कूद, खो-खो, कबड्डी, गोला फेंक, कुश्ती समेत बौद्धिक, सांस्कृतिक प्रश्नमंच, गणित, विज्ञान प्रश्नमंच, गीत, भाषण, कला, मूर्ति कला, पीपीटी द्वारा पत्र वाचन में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्या भारती के जिला निरीक्षक राकेश बहुगुणा ने विद्या भारती के कार्यों, शिक्षा व्यवस्था और छात्र-छात्राओं के विकास को लेकर विचार व्यक्त किए।

आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य शीशराम कोठियाल ने बताया कि खो-खो में चंबा, कबड्डी में भवान ने प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय के व्यवस्थापक अनुसूया नौटियाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनिल नैथानी, पूरण सिंह, कमलेश्वर, राजेश पंचपुरी, धनवीर, पिचपन सिंह, शांति स्वरूप, महावीर सिंह, मकान लाल, धनवीर, शीशपाल, दीपक, आनंद सिंह, जसवीर, हरिकृष्ण मौजूद थे।