मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में बीएड प्रशिक्षु शिक्षकों का विदाई समारोह

Share

पूर्वी सिंहभूम, 29 सितंबर । मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में मंगलवार को बीएड प्रशिक्षु शिक्षकों के इंटर्नशिप कार्य के समापन पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष अखिलेश दुबे, सचिव ललन प्रसाद रॉय, प्रधानाचार्या संगीता सिंह, उप-प्रधानाचार्या राखी मित्रा और जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर व प्रशिक्षु शिक्षकों की सुपरवाइजर डॉ. त्रिपुरा झा मौजूद रहीं।

डॉ. त्रिपुरा झा ने प्रशिक्षु शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक के जीवन में ईमानदारी, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने हिंदी कहानी ‘नमक का दरोगा’ का उदाहरण देते हुए कहा कि ईमानदारी केवल शिक्षण कार्य तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में इसका महत्व है।

सचिव ललन प्रसाद रॉय और प्रधानाचार्या संगीता सिंह ने प्रशिक्षु शिक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभवों को भविष्य के शिक्षण कार्य में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

प्रशिक्षु शिक्षकों ने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने बताया कि इंटर्नशिप के दौरान पाठ योजना तैयार करने, कक्षा संचालन व प्रबंधन, शिक्षण गतिविधियों और विद्यार्थियों के साथ संवाद का व्यावहारिक अनुभव मिला। प्रशिक्षुओं ने विद्यालय में बिताए समय को सीखने और नए अनुभवों से भरपूर बताया।————