आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में तीन की माैत, मुख्यमंत्री याेगी ने जताया दुख

Share

आगरा, 26 सितंबर । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शनिवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना डौकी क्षेत्र के बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अनंत्रित होकर कई बार पलट गई। इस हादसे में कार की पिछली सीट पर बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर सहित दो अन्य लोग घायल हाे गए।

मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेकर अधिकारियाें काे दिशा निर्देश दिए हैं। उन्हाेंने मृतकों के शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना की व्यक्त की। साथ ही अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करवाने, मृतकों के परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने दिए निर्देश दिए।

सहायक पुलिस आयुक्त इमरान अहमद ने बताया कि शनिवार सुबह डौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बाजितपुर के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित कई बार पलटी। इस हादसे में कार में बैठे तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर सहित दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर भेजा। हालत गंभीर होने पर एम्बुलेंस से घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मृतकों की पहचान बलिया निवासी जयप्रकाश, भूपेंद्र और कपिल के रूप में हुई है जबकि चालक जसवंत और चंद्रकांत गंभीर रूप से घायल हैं। पांचों लोग दिल्ली से बलिया जा रहे थे।