सोनीपत:पांच करोड़ की पेयजल पाइप लाइन का शिलान्यास

Share

होने के बाद ग्रामीणों को पेयजल की कमी से राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रदीप

सांगवान ने कहा कि ग्रामीण विकास भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। गांवों में पेयजल,

सड़क, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कराए

जा रहे हैं। मुंडलाना में पेयजल पाइप लाइन शुरू होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।

इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार है। शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचने

पर ग्रामीणों ने प्रदीप सांगवान का फूलमालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गांव

में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह काम काफी अहम है। पाइप लाइन बिछने के

बाद घरों तक पेयजल की आपूर्ति सुचारु होने में मदद मिलेगी।

प्रदीप

सांगवान ने विकास कार्य के लिए मिली पांच करोड़ रुपये की राशि पर मुख्यमंत्री नायब

सिंह सैनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बरोदा हलके के गांवों में विकास

कार्यों के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध करा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं

को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। इस मौके पर मुंडलाना मंडल अध्यक्ष एवं सरपंच

इंद्रपाल, गांव के सरपंच शिवनारायण, डॉ. राममेहर राठी, रामेश्वर लठवाल, बिक्रम, बलबीर

खोखर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।