नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

Share

फिरोजाबाद, 03 अगस्त । न्यायालय ने सोमवार को अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड जमा न करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास काटना होगा।

थाना लाइनपार क्षेत्र अन्तर्गत रहने वाले व्यक्ति ने 4 अप्रैल 2024 को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री बिना बताए हुए घर से चली गई है। उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कहीं सुराग नहीं लग सका। जब उसने अपनी पत्नी का फोन देखा तो पता चला कि बरेली निवासी सुमित कुशवाह का फोन आया था। सुमित भी गायब था और वह अपनी मौसी के घर रहता था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़ित लड़की को बरामद कर लिया था। विवेचक ने पीड़ित के बयान एवं साक्ष्यों के साथ आरोपित सुमित के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया।