हरिद्वार, 09 अगस्त । हरिद्वार में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने के साथ ही शिवभक्तों की सेवा में भी जुटी है। धूप और बारिश के बीच ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी कांवड़ियों को शुद्ध पेयजल,शीतल पेय और भोजन प्रसाद वितरित कर उनकी यात्रा को सुगम बनाने में सहयोग कर रहे हैं।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी रुड़की,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर और पुलिस स्टाफ ने सालियर हाईवे पर शिवभक्त कांवड़ियों को प्रसाद वितरित कर सेवा की। पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों को हलवा, केले, पानी की बोतलें और बिस्कुट के पैकेट वितरित किए।
पुलिसकर्मियों ने शिवभक्तों की सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना की। कांवड़ मेले के दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा,यातायात प्रबंधन के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।