चीनी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और राज्य में कोई चिंताजनक स्थिति नहीं है।
उन्होंने अधिकारियों को चीनी
मिलों के पास उपलब्ध चीनी के स्टॉक का मौके पर सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश
दिए। उन्होंने फूड स्टॉक मॉनिटरिंग पोर्टल पर पंजीकरण और साप्ताहिक रिपोर्टिंग
सुनिश्चित करने के साथ-साथ चीनी की स्टॉक होल्डिंग लिमिट को भी सख्ती से लागू करने
को कहा।
इसी तरह मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चीनी के थोक
उपभोक्ताओं पर स्टॉक होल्डिंग लिमिट को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने
कहा कि पंजाब सरकार व्यापक जनहित में चीनी की बिक्री, स्टॉक और आपूर्ति पर कड़ी नजर बनाए रखेगी।अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब में चीनी की
निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए हर
आवश्यक कदम उठाया जाएगा।