अब रेलवे ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक रेल थाना में महिला दीदी पुलिस टीम गठित की गई है इसके तहत ट्रेनों और स्टेशनों पर बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए दीदी टीम पूरी तरह से तत्पर रहेगी।वही महिला और बच्चे भी सफर के दौरान किसी भी समस्या पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर दीदी टीम को सूचित करेगी। अगले ही स्टेशन पर महिला पुलिस दीदी टीम मदद के लिए पहुंचेगी।
इसी के तहत सहरसा जंक्शन पर महिला पुलिस दीदी टीम गठित रेलवे कॉलोनी व विभिन्न स्कूलों में जाकर बच्चों को सुरक्षा और सतर्कता का पाठ पढाया।शनिवार को महिला पुलिस दीदी टीम कई स्कूलों में पहुंची महिला दरोगा शिल्पी कुमारी, महिला सिपाही ज्योति कुमारी, रानी कुमारी, निभा कुमारी के अलावा कांस्टेबल प्रभाकर पांडे और कमलेश कुमार भी मौजूद थे।पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार के मॉनिटरिंग में यह अभियान शनिवार को चलाया गया। दीदी टीम स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को बाल श्रम मजदूरी, देह व्यापार के अलावा नशा खुरानी गिरोह से बचने के लिए सतर्कता के कई पाठ पढ़ाया। बच्चों को जागरुक करते हुए बताया गया कि अगर सफर के दौरान इस तरह की कोई भी आशंका या संभावना नजर आती है तो तुरंत इसकी सूचना स्टेशन और ट्रेन में तैनात रेल कर्मचारियों को दें। वैसे मेजर स्टेशन पर दीदी टीम द्वारा हेल्प डेस्क खोले जाएंगे ताकि बच्चे और महिलाएं आसानी से अपनी समस्या हेल्प डेस्क पर दे सके ।