भानुप्रतापपुर में नाबालिग युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Share

कांकेर, 02 अगस्त । जिले से भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मालापार गांव में एक नाबालिग युवती जागेश्वरी मांडवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रविवार सुबह घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका जागेश्वरी मांडवी के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असल वजह सामने आ सकेगी।

गौरतलब है कि इसी सप्ताह भानुप्रतापपुर क्षेत्र में नाबालिग युवतियों द्वारा आत्महत्या के दो अन्य मामले भी सामने आ चुके हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने क्षेत्र में चिंता का माहौल है। दोनों आत्महत्या के मामलों में अब तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है, जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने किशोर-किशोरियों की मानसिक स्थिति और पारिवारिक संवाद पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई है।