हिसार पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े तीन बदमाश, दो के पैर में लगी गोली

Share

उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी

फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गोली लगी, जिसके बाद दोनों को काबू कर

लिया गया। पुलिस ने मौके से एक अन्य आरोपी को भी राउंडअप किया है।

डीएसपी क्राइम कमलजीत व सीआईए प्रभारी पीएसआई

करण सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम रविवार तड़के अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में आरोपियों की

तलाश में जुटी थी। इसी दौरान सतरोड़ साउथ बाईपास पुल के पास संदिग्ध आरोपियों के मौजूद

होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रोकने का प्रयास किया तो

आरोपियों ने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो

आरोपी गोली लगने से घायल हो गए।

घायल आरोपियों की पहचान बिहार के बराह निवासी राहुल

उर्फ मुखिया व हिसार के न्यू मॉडल टाउन निवासी अंकित के रूप में हुई है।

दोनों को उपचार

के लिए जिले के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बिहार के बराह निवासी

शिव कुमार को भी राउंडअप किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों का पुराना

आपराधिक रिकॉर्ड भी है। पुलिस अब उनके आपराधिक इतिहास के साथ-साथ अर्बन एस्टेट फायरिंग

की वारदात में उनकी भूमिका और हथियारों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पुलिस पर फायरिंग के बाद चला एनकाउंटर

बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ

से फायरिंग होने से इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने बदमाशों

को घेरकर जवाबी कार्रवाई की और दोनों को घायल अवस्था में काबू कर लिया। इसके बाद पुलिस

ने पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाकर अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी की।

तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार

अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में पुलिस पहले ही

तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब एनकाउंटर में दो आरोपियों के घायल होने और

एक अन्य आरोपी के राउंडअप किए जाने के बाद पुलिस की कार्रवाई और तेज हो गई है। पुलिस

पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।