पटना, 15 अगस्त । 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) बिहार प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।
इस अवसर पर उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रनायकों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान सपूतों के त्याग, तपस्या और संघर्ष का स्मरण कराता है, जिनके बलिदान से हमें आजादी मिली। आज हमारा संकल्प होना चाहिए कि हम राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करते हुए विकसित बिहार एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी सहित अन्य नेता मौजूद रहे।