तीन दिन तक मेमू रद्द, चित्रकूट एक्सप्रेस आंशिक निरस्त - सरस जनवाद

तीन दिन तक मेमू रद्द, चित्रकूट एक्सप्रेस आंशिक निरस्त

Share

हमीरपुर 20 जुलाई । उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल ने परिचालन कार्यों के चलते 21 से 23 जुलाई तक कुछ ट्रेनों को निरस्त और आंशिक रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया है। इससे कानपुर, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट धाम कर्वी की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे झांसी जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि 64602 व 64601 कानपुर मानिकपुर-मानिकपुर कानपुर मेमू पैसेंजर 21, 22 और 23 जुलाई को पूर्ण रूप से निरस्त रहेगी। वहीं 14110 व 14109 कानपुर चित्रकूट धाम कर्वी एक्सप्रेस 22 और 23 जुलाई को केवल कानपुर से बांदा के बीच संचालित होगी।