कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ अपनी रिलीज से पहले ही चर्चा का विषय बनी हुई है। गैंगस्टर एक्शन ड्रामा पर आधारित यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के टीजर और दो गाने पहले ही जारी किए जा चुके हैं। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक गीतू मोहनदास ने किया है, जबकि इसका निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है।
‘टॉक्सिक’ को लेकर फिल्म के निर्माता वेंकट के नारायण ने एक मीडिया बातचीत में कहा कि यह फिल्म बेहद महत्वाकांक्षी परियोजना है और इसका पैमाना, भव्यता तथा कहानी कहने का अंदाज अन्य फिल्मों से अलग है। उन्होंने विश्वास जताया कि सिनेमाघरों में फिल्म देखने के बाद दर्शक इसकी प्रस्तुति और निर्माण स्तर की सराहना करेंगे।