चंद्रशेखर आज़ाद का सर्वोच्च बलिदान सदैव राष्ट्रभक्ति की अलख जगाता रहेगा : केशव प्रसाद मौर्य - सरस जनवाद

चंद्रशेखर आज़ाद का सर्वोच्च बलिदान सदैव राष्ट्रभक्ति की अलख जगाता रहेगा : केशव प्रसाद मौर्य

Share

लखनऊ, 23 जुलाई । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरूवार को सात कालिदास मार्ग लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर उनके स्मृति-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए उनका त्याग, समर्पण और सर्वोच्च बलिदान सदैव हर भारतीय के हृदय में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाता रहेगा। अद्वितीय पराक्रम, अदम्य साहस और अटूट राष्ट्रभक्ति के प्रतीक, चंद्रशेखर आज़ाद का त्याग, साहस और मातृभूमि की स्वतंत्रता के प्रति उनका अटूट समर्पण भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनका प्रेरणादायी जीवन प्रत्येक देशवासी को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देता है।