भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मांडवी तालाब पर स्वच्छता अभियान में लिया भाग

Share

वाराणसी, 17 जून । केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को रोहनिया विधानसभा के मांडवी तालाब, मंडुआडीह में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की।

प्रदेश अध्यक्ष ने अभियान में झाड़ू लगाकर श्रमदान किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छ भारत ही समृद्ध भारत की पहचान है और हर नागरिक को इसमें योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत उन्होंने पौधारोपण भी किया। केंद्रीय मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित भारत का संदेश देते हुए आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण में सभी की सहभागिता से ही स्वच्छ, हरित एवं समृद्ध भारत का निर्माण संभव है। इस दौरान राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या , विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, मेयर अशोक तिवारी, पार्टी के वाराणसी महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम , अभिषेक त्रिपाठी, अरविंद पटेल ,अजय सिंह मुन्ना, गोविंद दास गुप्ता, सुरेश पटेल गुड्डू, संत, गौरव पटेल आदि की भी उपस्थिति रही।