मुख्यमंत्री ने दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा को अर्पित की श्रद्धांजलि

Share

देहरादून, 13 जून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पद्मश्री एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज जसपाल राणा के देहरादून आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने स्व. जसपाल राणा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की।