मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने 385 बोतल विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Share

मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग को मिले गुप्त सूचना के आधार पर बीती मध्य रात्रि जोकीहाट जहानपुर टॉल प्लाजा के पास गठित स्पेशल टीम ने एक कार से पश्चिम बंगाल से तस्करी कर लाए जा रहे भारी मात्रा में विदेशी शराब के खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।कार से कुल 385 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया,जो कुल 158.880 लीटर है। गिरफ्तार दोनों तस्कर मधेपुरा जिला का रहने वाला है।जानकारी मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के अधीक्षक निरंजन झा ने बुधवार शाम को दी।

मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के अधीक्षक निरंजन कुमार झा ने बताया कि मंगलवार रात उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि किशनगंज से एक कार से शराब के बड़े खेप अररिया के रास्ते मधेपुरा जाने वाला है।सूचना के आलोक में एएसआई मुन्ना कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें एएसआई रंजीत कुमार एवं मद्य निषेध विभाग के सिपाही, सैप जवान एवं प्रतिनियुक्त गृहरक्षक बल के जवान शामिल किए गए।

गठित टीम द्वारा मध्य रात्रि अररिया किशनगंज वाली फोर लेन में जोकिहाट थाना अन्तर्गत जहानपुर टोल पलाजा के पास पहुंच कर किशनगंज की तरफ से आने वाले संदिग्ध वाहन का जांच प्रारंम्भ किया गया। एक किया सेल्टोस कार गाड़ी आता दिखाई दिया। जैसे ही वाहन जांच टीम के नजदीक आया, ड्राईवर के द्वारा वाहन को घुमाने का प्रयास किया गया। लेकिन वाहन को चारों ओर से घेर लिया गया। वाहन पर सवार दोनों व्यक्ति को कब्जे में लेते हुए वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की एवं पिछले सीट के नीचे छुपा कर रखा गया विदेशी शराब एवं बीयर बरामद हुआ।

गिरफ्तार तस्करों में मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के भीरखी वार्ड संख्या 10 के दिनकर कुमार पिता स्व.उपेन्द्र पासवान और मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के आजादनगर वार्ड संख्या नौ के रहने वाले अभिजीत राज पिता अनोज कुमार शामिल है।गिरफ्तार तस्करों द्वारा बताया गया कि बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र बंगाल के कानकी से वाहन पर शराब लोड किया गया था। जिसे मधेपुरा ले जाना था।