उप्र भाजपा ने पांच जिलाध्यक्ष घोषित किए

Share

लखनऊ, 28 मई । उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सांगठनिक पदों पर नाम घोषित करना शुरू कर दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने गुरुवार को अम्बेडकर नगर, वाराणसी, चंदौली, गोरखपुर महानगर एवं देवरिया के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिलीप देव पटेल को अम्बेडकर नगर, राम सकल पटेल को वाराणसी, काशी नाथ सिंह को चंदौली, रमेश प्रसाद गुप्ता को गोरखपुर महानगर एवं काली प्रसाद को देवरिया का जिलाध्यक्ष घोषित किया है।