एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ जयपुर में युवा उदय सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Share

जयपुर, 10 मई । भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ सोमवार को राजधानी जयपुर के प्रवास पर रहेंगे। वह यहाँ आयोजित होने वाले प्रांतीय युवा उदय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ सोमवार दोपहर 12:40 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात वे दोपहर एक बजे जयपुर के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित युवा उदय सम्मेलन में शामिल होंगे। इस सम्मेलन में प्रदेशभर के युवा और छात्र प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के दौरान छात्र हितों, युवाओं के रोजगार और आगामी संगठनात्मक रणनीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को भी रूपरेखा तैयार की गई।