करते हुए कोर्ट की शुरुआत कर थी। नारनौंद में लगभग छह हजार से ज्यादा केस लंबित हैं।
ऐसे में लोगों को न्याय के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा था। इसको देखते हुए दूसरी
कोर्ट भी तहसील परिसर में चल कोर्ट के ऊपर ही तैयार की जा रही हैं। तहसील के प्रयोग
में लाए जा कमरों से सामान को शिफ्ट करवाया जा रहा हैं। इन्हीं कमरों में कोर्ट के
लिए कोर्ट रूम, स्टेनो रूम सहित कमरें तैयार किए जा रहे हैं जो इस महीने में बनकर तैयार
हो जाएंगे। ओर कोर्ट का शुरू हो जाएगा।
बार एसोसिएशन के प्रधान ज्ञान प्रकाश लोहान और
सचिव सुनील पनिहार ने शनिवार काे बताया कि बार एसोसिएशन की तरफ से दूसरी कोर्ट बनाने के लिए काफी
दिनों से प्रयास किया जा रहा था। वकील पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की जज अलका सरीन
से मिले थे। एसडीएम विकास यादव ने बताया कि न्यायालय के लिए
कमरों को चिन्हित किया गया हैं। कोर्ट का जल्द से जल्द काम पूरा कर दिया जाएगा। ताकि
लोगों को दूसरी कोर्ट की सौगात जल्द मिल सके।