मंदसौरए 04 मई । मध्य प्रदेश के मंदसौर में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेत्रत्व में पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय का जश्न जिला मुख्यालय सहित जिले के समस्य संगठनात्मक मण्डलों में मनाया गया।
जिला मुख्यालय मंदसौर पर सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत, पिछडा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरज पाटीदार, भाजपा जिला महामंत्री शिवराजसिंह राणा, विजय सुराना आदि कि गरीमामय उपस्थिति में भाजपा कार्यकतार्ओं ने जिला भाजपा कार्यालय मंदसौर के बाहार आतीशबाजी कर मिठाई वितरण कि और एक-दूसरे को बधाइयॉं दी इस अवसर पर कार्यकतार्ओं ने झालमुड़ी बनाकर उसे भी आम जनता को वितरित किया गया। कार्यकतार्ओं ने वरिष्ठजनों कि उपस्थिति में जिला भाजपा कार्यालय से एक भाजपा के झण्डो के साथ पैदल रैली निकाली जो बस स्टेंड स्थित बालाजी मंदिर पहुँची जहॉं सभी ने हनुमान चालीसा का सामुहिक पाठ किया और पुन: आतीशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठजनों ने कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुये कहा कि पश्चिम बंगाल कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेत्रत्व और सुशासन पर विश्वास जताते हुये बंगाल के विकास के लिये भाजपा को चुना है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिला प्रचंड जनादेश इस बात का प्रमाण है कि जनता अब तुष्टिकरण नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है।