ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौत

Share

नोएडा, 26 मई । नोएडा में थाना सेक्टर 113 क्षेत्र स्थित एक रोड़ी-बदरपुर के गोदाम पर काम करने वाले नाबालिग ट्रैक्टर चालक का ट्रैक्टर पलट गया। इस घटना में ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। इस मामले में उसके परिजनों ने थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है।

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि श्रीपाल की पत्नी गुड्डू ने बीती रात को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका 16 वर्षीय बेटा अनूप बदायूं जिले के परथला गांव स्थित है रोडी-बदरपुर के गोदाम पर काम करता था। वह नाबालिग था। बीती रात को वह ट्रैक्टर लेकर रोडी- बदरपुर सप्लाई करने जा रहा था। महिला का आरोप है कि नाबालिग होने के बावजूद भी गोदाम के मालिक हरेंद्र ने उसे ट्रैक्टर चलाने के लिए दिया। वह ट्रैक्टर लेकर सेक्टर 123 के हिंडन डूब क्षेत्र में जा रहा था, तभी ट्रैक्टर पलट गया तथा वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया। घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। बेटे की माैत के बाद महिला ने गाेदाम मालिक हरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

सड़क हादसे में युवक की माैत

दादरी थाना क्षेत्र में बीती क्षात सड़क हादसे में एक युवक की माैत हाे गई है। थाना प्रभारी नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान गाैरव कुमार (28) क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।