सुपौल में जिला जनता दरबार, डीएम सावन कुमार ने सुनीं 32 लोगों की समस्याएं - सरस जनवाद

सुपौल में जिला जनता दरबार, डीएम सावन कुमार ने सुनीं 32 लोगों की समस्याएं

Share

सुपौल, 17 अप्रैल । समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित जिला जनता दरबार में डीएम सावन कुमार ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 32 शिकायतें और आवेदन प्राप्त हुए।

जनता दरबार में आए आवेदनों पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने और समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों का समय पर निपटारा प्रशासन की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा) विकास कुमार कर्ण सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित थे।