प्रतापगढ़ में धूमधाम से मना भगवान परशुराम का जन्माेत्सव

Share

प्रतापगढ़, 19 अप्रैल ।उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को भगवान परशुराम का जन्माेत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जनपद के कोने कोने में शोभायात्रा भी निकाली गई। जिला मुख्यालय,लालगंज फेनहा, किशुनगंज, उड़ैयाडीह और पट्टी सहित कई क्षेत्रों में भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिसमें “जय परशुराम” के नारों के साथ केसरिया ध्वज लिए हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

फेनहा-किशुनगंज में यात्रा में डीजे, ऊँट-घोड़े और भगवान परशुराम की मनमोहक झांकी शामिल थी, जिस पर पुष्प वर्षा की गई। उड़ैयाडीह बाजार में भी रथयात्राएं निकाली गईं, जहाँ लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। विप्र फाउंडेशन द्वारा जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 130 से अधिक रक्तवीरों ने भाग लिया। विशाल भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा।

लालगंज के अगई से शोभायात्रा की शुरुआत हुई। श्रद्धालुओं द्वारा सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिल और दर्जनों फोर व्हीलर वाहन से शाेभायात्रा निकाली गई जो रायपुर, वर्मानगर होते हुए लालगंज इंदिरा चौक तक पहुंची। पूरे मार्ग में डीजे की धुन पर श्रद्धालुओं द्वारा जयकारे लगाए गए और वातावरण भक्तिमय बना रहा। मेढ़ावा तिराहे पर लोगों को संबोधित किया गया तथा उपस्थित जनसमूह को शरबत का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी और विधायक आराधना मिश्रा मोना ने टेलीफोन के माध्यम से लाइव लोगों को संबोधित किया और परशुराम जन्माेत्सव की शुभकामनाएं दीं।

लालगंज क्षेत्र में रविवार को भगवान परशुराम के जन्माेत्सव पर धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम के अवतरण दिवस के रूप में यह पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। आयोजन में सांसद प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख अमित प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, पूर्व प्रधान रामचंद्र त्रिपाठी, समाजसेवी धर्मेन्द्र तिवारी ‘पप्पू’, पं. रवींद्र तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, पूर्व प्रधान रामकृष्ण तिवारी, फूलचंद्र पांडेय, अतुल शुक्ल, भूपेंद्र तिवारी ‘काजू’, धीरेंद्र कुमार तिवारी, आचार्य योगेश्वराचार्य जी महाराज, प्रीतेन्द्र ओझा, शास्त्री सौरभ त्रिपाठी, अजय कृष्ण त्रिपाठी, केशव दत्त पांडेय, अम्बिका प्रसाद मिश्र, उमेश चंद्र पांडेय, बबलू तिवारी, शैलेन्द्र मिश्र, बीडीसी सुनील पांडेय, अनिल कुमार मिश्र, पूर्व प्रधान राजू पांडेय, विजय शंकर मिश्र, द्वारिका प्रसाद तिवारी, एडवोकेट सिंटू मिश्र, व्योमेश कुमार मिश्र, अवनीश शुक्ला, चंदन पांडेय, पम्मी तिवारी ,पूर्व प्रधान, समाजसेवी समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।