नेपाल में चीन के राजदूत ने की कानून मंत्री से मुलाकात

Share

काठमांडू, 25 अप्रैल । नेपाल की कानून, न्याय एवं संसदीय मामलों की मंत्री सोविता गौतम से चीन के राजदूत झैंग माओमिंग ने शिष्टाचार मुलाकात की। राजदूत माओमिंग ने नवनियुक्त मंत्री गौतम को बधाई दी।

मंत्री गौतम ने बताया कि नेपाल सरकार सुशासन, तीव्र सामाजिक एवं आर्थिक विकास, डिजिटल परिवर्तन और प्रभावी सार्वजनिक सेवा प्रदान करने को उच्च प्राथमिकता देकर काम कर रही है। इस दौरान दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक मित्रता एवं साझेदारी को और मजबूत बनाने, निवेश, पर्यटन तथा कानून और न्याय क्षेत्र में सहयोग विस्तार करने के विषय पर सकारात्मक चर्चा हुई।

मंत्रालय के अनुसार न्याय तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल परिवर्तन, ज्ञान आदान-प्रदान और विधि के शासन को मजबूत करने के मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच सहयोग बढ़ाने की समझ बनी।