गंगरेल में भव्य सामूहिक विवाह, 63 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Share

धमतरी, 15 अप्रैल । गंगरेल स्थित आदिशक्ति मां अंगारमोती प्रांगण में गोंड समाज जिला धमतरी एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में 63 जोड़े पारंपरिक गोंडी रीति-रिवाजों के साथ वैवाहिक बंधन में बंधे। विवाह की समस्त रस्में गायता और भूमका द्वारा परंपरागत विधि से संपन्न कराई गईं, जिसने आयोजन को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की।

समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि आदिवासी समाज द्वारा इस तरह का यह पहला बड़ा आयोजन है, जो अपनी परंपराओं के साथ संपन्न हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे फिजूल खर्च में कमी आती है और समाज को आर्थिक सहारा मिलता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने कहा कि आदिवासी समाज में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि है और सामूहिक विवाह इसी भावना का प्रतीक है। कार्यक्रम में नंदकुमार साय, महापौर रामू रोहरा, जिला पंचायत सदस्य मोनिका देवांग, धनेश्वरी साहू, जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव सहित कई जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। कुरुद विधायक अजय चंद्राकर, विधायक अंबिका मरकाम, विधायक ओंकार साहू और जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

समारोह का मुख्य आकर्षण पारंपरिक संस्कृति की झलक रही। विवाह स्थल पर पंच बुढ़ादेव की स्थापना, फड़ापेन और माँ अंगारमोती की सेवा-अर्जी के साथ पूरे विधि-विधान से आयोजन संपन्न हुआ। दूल्हा-दुल्हन पारंपरिक वेशभूषा, मौर और मुकुट में आकर्षक नजर आए। महिलाओं और युवाओं ने रेला-पाटा नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम को जि.पं. सदस्य धनेश्वरी साहू मोनिका देवांगन,जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव, माधव सिंह ठाकुर जिलाध्यक्ष, जीवराखन मराई अध्यक्ष माँ अंगारमोती ट्रस्ट, ईश्वरी नेताम जिलाध्यक्ष महिला प्रभाग,जनपद सदस्य खिलेंद्र ध्रुव ने संबोधित किया। कार्यक्रम में कुरूद विधायक अजय चंद्राकर शामिल हुए।उन्होंने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में विधायक अम्बिका मरकाम, विधायक ओंकार साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा।

इस मायके पर महिला एवं बाल विकास के ममता चंद्राकर,रिंकी साहू,तरुण यादव,मनीषा बोरघरिया,प्रतिमा गोस्वामी,रेणुका साहू,सोमलता शुक्ला,आशा वर्मा,मोनिका साहू,नेहा यादव,हेमिन बंजारे,कलींद्री देशलहरे,प्रियंका साहू,गेवा राम नेताम,दौलत राम ध्रुव,कलाराम गंगेश,नरेश गावरे,गौतम पोटाई,राहुल नेताम,खुबचंद ध्रुव,हेमंत ध्रुव,टीकाराम कुंजाम,डॉ. ए.आर. ठाकुर, ललित ठाकुर,जयपाल ठाकुर, नारायण ध्रुव, ठाकुर राम नेताम, शिव नेताम, कृष्ण नेताम,चमेली नेताम,रमी गौतम,भूमिका कोर्राम,चंद्रकला नेताम, चंद्र किरण नेताम, प्रेमलता नेताम, नंदा ध्रुव, सीता ध्रुव गायता भूमिकाओं में धनीराम छेदैहा,भगवान सिंह,रामलाल मराई,लेखन मरकाम, देवराज नेताम, विनायक मंडावी, रामेश्वर मरकाम, वेदप्रकाश ध्रुव, तीजेंद्र कुंजाम, हरिशंकर मरकाम, बंटी मरकाम, देवराज नेताम हेमंत छेदैहा,युवराज मरकाम सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

मुख्य आकर्षण:- प्रकृति शक्ति फड़ापेन,मां अंगारमोती को सेवा अर्जी, विवाह स्थल में पंच बुढ़ादेव की स्थापना एवं सगाजनों के सानिध्य में संपन्न हुआ सामूहिक विवाह।

दुल्हा दुल्हन पारंपरिक मौर,मुकुट में दिखे 14 को तेल हल्दी समेत समस्त नेंग कराया गया। वही मड़वा का कार्यक्रम हुआ, महिलाओं , युवाओं ने मंडपों में रेला पाटा नृत्य का प्रदर्शन किया, बारात निकली गई। कमाए जनजाति का जोड़ा, सतनामी समाज का जोड़ा, एवं अन्य समाज के जोड़ा शामिल हुए।