फरीदाबाद : ताऊ की रिवॉल्वर से गोली मारकर बीएससी छात्र ने की आत्महत्या - सरस जनवाद

फरीदाबाद : ताऊ की रिवॉल्वर से गोली मारकर बीएससी छात्र ने की आत्महत्या

Share

फरीदाबाद, 29 अप्रैल । ग्रेटर फरीदाबाद में बुधवार को एक 22 साल के छात्र ने अपने फौजी ताऊ की लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मार ली। उसने यह कदम घर के बाथरूम में बंद होकर उठाया। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग उस ओर दौड़े। इसके बाद किसी तरह बाथरूम का दरवाजा खोलकर देखा तो वहां छात्र खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद उसे तुरंत निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूचना पर बीपीटीपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, युवक वाईएमसीए यूनिवर्सिटी में बीएससी थर्ड ईयर का स्टूडेंट था। उसने आत्महत्या क्यों की। पुलिस इस बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने रिवॉल्वर को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस की ओर से उसके मोबाइल की भी डिटेल चेक की जा रही है, ताकि सुसाइड करने के पीछे का कोई कारण सामने आ सके। पुलिस के मुताबिक, आदित्य फरीदाबाद के सेक्टर 77 स्थित जल विहार वेलफेयर सोसाइटी में अपनी मां और बड़े भाई के साथ रहता था। वह बीएससी के थर्ड ईयर का स्टूडेंट था। आज शाम उसने घर के बाथरूम में जाकर खुद को गोली मारी। जिस वक्त आदित्य ने यह कदम उठाया, उस वक्त उसके पिता घर पर मौजूद नहीं थे। गोली चलने की आवाज सुनते ही परिवार के अन्य लोगों ने उसको बाथरूम से निकाला और अस्पताल की ओर दौड़, लेकिन रास्ते में ही आदित्य की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आदित्य ने अपने ताऊ की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारी है। उसके ताऊ फौज में है। पुलिस ने इस रिवॉल्वर को भी कब्जे में ले लिया है। पता किया जा रहा है कि आदित्य ने यह रिवॉल्वर कैसे हासिल की।