भाजपा महिला मोर्चा ने आरक्षण बिल पास नही होने पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया

Share

विपक्षी पार्टी द्वारा महिला आरक्षण बिल पास नही होने देने के विरोध में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा सहरसा के द्वारा आज शंकर चौक में संध्या 4 बजे भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुगामनी देवी के नेतृत्व में राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।

उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष सुगामनी ने कहा कि

17 अप्रैल का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जा सकता था, लेकिन राहुल गांधी ,ममता बनर्जी,अखिलेश यादव व इंडी एलायंस ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है।भारत की नारी शक्ति कांग्रेस और उनके सहयोगियों को कभी माफ नही करेगी।उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी द्वारा महिला आरक्षण बिल पास नही होने देने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा सहरसा के द्वारा आज शंकर चौक सहरसा में संध्या 4 बजे भाजपा महिला मोर्चा द्वारा राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।

इस कार्यक्रम में रामपरभा देवी,पार्वती देवी,मुन्नी देवी,फुलो देवी,आरती देवी,शोभा देवी,संगीता देवी,लता देवी,कृष्णा देवी,कुमारी ममता,सीता देवी,सुगिया देवी,ललिता देवी,रितु देवी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।