केंद्रीय विद्यालय सुकमा में सभी वर्गों के लिए प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

Share

सुकमा, 23 अप्रैल । केंद्रीय विद्यालय सुकमा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विद्यालय में कक्षा प्रथम में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) हेतु आरक्षित कुछ रिक्त सीटों के लिए तथा कक्षा दूसरी एवं पांचवीं में सभी सामाजिक वर्गों के लिए शेष बची कुछ सीटों पर प्रवेश हेतु योग्य विद्यार्थियों से भौतिक (ऑफलाइन) आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रवेश प्रवेश निर्देशिका 2026-27 के प्रावधानों के अंतर्गत किया जाएगा। इच्छुक अभिभावक विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से पंजीकरण फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ भरा हुआ पंजीकरण फॉर्म दिनांक 26 अप्रैल 2026 तक विद्यालय कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करें। प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी एवं नियम-शर्तें विद्यालय वेबसाइट या कार्यालय से प्राप्त की जा सकती हैं।