शिवाजी महाराज सनातन संस्कृति के अप्रतिम रक्षक, राष्ट्रधर्म के उपासक : योगी आदित्यनाथ - सरस जनवाद

शिवाजी महाराज सनातन संस्कृति के अप्रतिम रक्षक, राष्ट्रधर्म के उपासक : योगी आदित्यनाथ

Share

लखनऊ, 19 फरवरी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज के जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिख कर शिवाजी महाराज को सनातन संस्कृति का रक्षक बताया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सनातन संस्कृति के अप्रतिम रक्षक, राष्ट्रधर्म के उपासक ‘हिंदवी स्वराज’ के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

उनके त्याग, पराक्रम, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की अमिट गाथा युग-युगांतर तक सभी को प्रेरित करती रहेगी।