उद्योग मंत्री हर्षवर्धन ने किया उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण - सरस जनवाद

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन ने किया उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण

Share

उद्योग मंत्री ने श्री महासू महाराज मंदिर पशमी में लगभग 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया। इस सामुदायिक भवन में इंडोर कबड्डी स्टेडियम, मंदिर सराय, सामुदायिक रसोई घर व सामुदायिक शौचालय की सुविधा उपलब्ध है।

उद्योग मंत्री ने अपने संबोधन में कहा की जिला सिरमौर के विधानसभा क्षेत्र शिलाई व गांव पश्मी वालों के लिए बड़े सौभाग्य की बात है की उत्तराखंड से चालदा महाराज का आगमन क्षेत्र में हो रहा है। उन्होंने कहा कि चालदा महाराज की धार्मिक यात्रा के सफल आयोजन के लिए सबको मिल कर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा की यात्रा के सफल आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है और सभी विभाग तथा स्थानीय लोगों के संयुक्त तत्वाधान से महासू महाराज का भव्य स्वागत किया जाएगा ।