डोरंडा कॉलेज बम विस्फोट की घटना निंदनीय : अजय राय - सरस जनवाद

डोरंडा कॉलेज बम विस्फोट की घटना निंदनीय : अजय राय

Share

बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि डोरंडा कॉलेज जैसा प्रतिष्ठित और संवेदनशील शैक्षणिक संस्थान अगर इस प्रकार की घटना का केंद्र बनता है, तो यह न केवल छात्रों की सुरक्षा पर सवाल उठाता है, बल्कि प्रदेश की संपूर्ण शिक्षा व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन की गंभीर विफलता को भी दर्शाता है।

उन्होंने घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार से इस मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन कर निष्पक्ष जांच करा ने की मांग की।

अजय राय ने कहा कि सौभाग्य से विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन यह घटना बच्चों की सुरक्षा के साथ सीधा खिलवाड़ है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं छात्रों और अभिभावकों में भय और असुरक्षा की भावना उत्पन्न करती हैं। इसलिए कॉलेजों एवं शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल मजबूत किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच कर फुटेज सुरक्षित रखने, नियमित सुरक्षा ऑडिट अनिवार्य करने और इस घटना में शामिल सभी शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

————-