बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए मतगणना शुरु, पोस्टल बैलेट से हुई शुरुआत - सरस जनवाद

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए मतगणना शुरु, पोस्टल बैलेट से हुई शुरुआत

Share

मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। मतगणना में कुल 4,372 टेबल लगाए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर एक सुपरवाइज़र, एक गणना सहायक और एक सूक्ष्म पर्यवेक्षक तैनात रहेगा। विभिन्न दलों द्वारा नियुक्त 18,000 से अधिक एजेंट भी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, सबसे पहले डाक मतपत्रों (पोस्टल बेलेट) की गिनती शुरू की गई है। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम के मतों की गिनती शुरू की जाएगी। आयोग ने सभी जिलों के अधिकारियों को मतगणना कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराने के निर्देश जारी किए हैं। सुबह नौ बजे से रुझान आना शुरू होगा। शाम तक लगभग सभी विधानसभा का चुनाव परिणाम भी घोषित होने की उम्मीद है।