ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने शनिवार को बताया कि गत आठ जुलाई को अनगड़ा के गेतलसुद गांव निवासी तिरथनाथ महतो के जरिये थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी कि उनके घर के सामने लगे जॉन डियर ट्रैक्टर अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है।
एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सिल्ली डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने अनुसंधान के क्रम में कार्रवाई करते हुए बोकारो जिला के महुआटांड थाना से आदित्य करमाली उर्फ बिलाई और होनी कुमार मुण्डा को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ करने पर इनके जरिये अपना अपराध स्वीकार किया गया और बताया गया कि इन दोनों ने मिलकर ट्रैक्टर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दोनों की निशानेदही पर हरेन्द्र साव, बिनोद मुण्डा और विजय सिंह खेरवार उर्फ बितन को गिरफ्तार किया गया।
इनके बताये स्थान से चोरी गये ट्रैक्टर और ट्रॉली को बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि आदित्य करमाली उर्फ बिलाई का अपराधिक इतिहास रहा है। इसके खिलाफ पांच अपराधिक मामले विभिन्न थानों में पूर्व से दर्ज है।
