गोलीकांड को लेकर स्वर्णकार व्यवसायी संघ का बंद सफल - सरस जनवाद

गोलीकांड को लेकर स्वर्णकार व्यवसायी संघ का बंद सफल

Share

गोलीकांड को लेकर स्वर्णकार व्यवसायी संघ का बंद सफल

हजारीबाग, 25 जून (हि.स.)। जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर बुधवार को हजारीबाग की दुकानें बंद रही। उल्लेखनीय हो कि गत रविवार को उत्तम यादव ग्रुप के अपराधियों की ओर से शहर के श्री ज्वेलर्स जेवर दुकान में गोली चलाई थी। इसके विरोध में हजारीबाग स्वर्णकार व्यवसायी संघ और फेडरेशन ऑफ हजारीबाग चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के संयुक्त आह्वान पर दुकानें बंद रही।

गोलीबारी की घटना ने न केवल स्वर्ण व्यापारियों को बल्कि पूरे कारोबारी समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। व्यापारियों का कहना है कि शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सुरक्षा व्यवस्था अपर्याप्त साबित हो रही है। बंद के समर्थन में सांसद मनीष जायसवाल,सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, सहित कई समाजसेवी भी बंदी का समर्थन किया। और पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का आग्रह भी किया है। साथ ही पीएमओ को भी सोशल मीडिया एक्स के जरिये जानकारी देने की बात कही गई है।

—————