बदरीनाथ हाइवे भनेरपानी में अवरूद्ध, खोलने का प्रयास - सरस जनवाद

बदरीनाथ हाइवे भनेरपानी में अवरूद्ध, खोलने का प्रयास

Share

बदरीनाथ हाइवे भनेरपानी में अवरूद्ध, खोलने का प्रयास

गोपेश्वर, 23 जून (हि.स.)। चमोली जिले में हो रही मुसलधार बारिश से बदरीनाथ हाइवे पीपलकोटी से आगे भनेरपानी में अवरूद्ध चल रहा है। एनएच की ओर से हाइवे को खोलने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन बार-बार पहाड़ी से आ रहा मलवा और पत्थर दिक्कतें पैदा कर रहा है।

जिले में रविवार की रात्रि से सोमवार की सुबह तक लगातार हुई मुसलाधार वर्षा के चलते कई स्थानों पर भू-स्खलन होने के कारण पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं, वहीं बदरीनाथ हाइवे भी बाधित हो गया है। हालांकि एनएच और प्रशासन की ओर से मार्ग को खोलने के प्रयास किए जा रहे है लेकिन पहाड़ी से बार-बार आ रहे पत्थर और मलवे के कारण मार्ग खोलने में दिक्कते आ रही है। इसके हाइवे के दोनों और यात्रा वाहनों के साथ ही सवारी वाहन भी फंसे हुए है।