मौसम ने ली करवट, तेज़ आंधी और बरसात से दिन में हुआ अंधेरा

Share

मौसम ने ली करवट, तेज़ आंधी और बरसात से दिन में हुआ अंधेरा

सोलन, 21 मई (हि.स.)। मौसम के करवट लेते हुए सोलन में बुधवार दोपहर को ही घना अंधेरा छा गया और देखते ही देखते बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई ।

इस बारिश में जहां लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की तो वहीं बिजली गुल होने के कारण बाज़ारों में अंधेरा हो गया । सड़कों पर चल रही वाहनों को भी लाइटें जलानी पड़ गई, दिन में ही रात जैसा माहौल बन गया ।

लोगों का मानना है कि इससे पानी की किल्लत से भी कुछ राहत मिलने की संभावना है और फसलों के लिए भी जमीन में नमी बनी रहेगी ।बिन बरसात के होने वाली बरसात को देखते हुए लोगों का मानना है कि इस वर्ष बरसात में भी अच्छी खासी बारिश होने की संभावना है ।

—————