सोनीपत: साइबर अपराध से सतर्कता ही सुरक्षा की कुंजी: चेयरपर्सन रेनू भाटिया

Share

सोनीपत: साइबर अपराध से सतर्कता ही सुरक्षा की कुंजी: चेयरपर्सन रेनू भाटिया

-विद्यालयों

में जागरूकता अभियान से बढ़ रही है साइबर सुरक्षा की समझ

सोनीपत, 5 मई (हि.स.)। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा

कि आधुनिक युग में सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के बीच साइबर क्राइम के प्रति जागरूक

रहना अत्यंत आवश्यक हो गया है। वे सोमवार को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,

अकबरपुर बारोटा में आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि युवा वर्ग सोशल मीडिया पर

अनजाने में निजी जानकारी साझा कर देता है, जिससे वे साइबर अपराधियों के निशाने पर आ

जाते हैं। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या ब्लैकमेल की

स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत माता-पिता, महिला आयोग या पुलिस से संपर्क करें।

शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है, जिससे हम अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। उन्होंने

छात्राओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की घटना को छिपाएं नहीं, बल्कि उचित माध्यम

से उसकी सूचना दें।

कार्यक्रम में साइबर थाना इंचार्ज बसंत ने मोबाइल, इंटरनेट

और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्रों

को फर्जी लिंक, अज्ञात ऐप, ओटीपी शेयरिंग, और पासवर्ड सुरक्षा जैसे विषयों पर जागरूक

किया।

इसके अतिरिक्त, रेनू भाटिया ने सोनीपत के वेद वाटिका वृद्धाश्रम

में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का जन्मदिन वरिष्ठ नागरिकों के साथ मनाया और

अस्पताल निरीक्षण के दौरान महिलाओं की समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर कई अधिकारी, शिक्षक

और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर मिलकर

काम करने का संकल्प लिया।

—————