श्याम मंदिर में हुआ सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ
रांची, 20 मई (हि.स.)। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से हरमू रोड के श्याम मंदिर में मंगलवार को 154 वां श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। रामदूत अतुलित बल धामा अंजनि पुत्र पवनसुत नामा के गायन और बजरंग बली की जय जयकारों से हरमू रोड का श्री श्याम मंदिर गूंज रहा था।
इस अवसर पर माया देवी, विनय प्रसाद, रीना प्रसाद, श्रुति और विनीत प्रसाद ने परिवार के साथ बालाजी महाराज की अखंड ज्योति प्रज्जवलित की।
प्रसाद परिवार ने केसरिया पेड़ा, गुड़, चना और फल का भोग बालाजी महाराज को अर्पित किया।
विनय प्रसाद ने श्रीरामचरितमानस ग्रंथ की पूजा करके पाठ वाचकों का चंदन वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पाठ वाचक मनीष सारस्वत ओम शर्मा ने सहयोगियों के साथ ढोलक ढपली के स्वर के साथ श्री गणेश वंदना कर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। भक्तजन श्री हनुमान जी की आराधना में लीन थे। पाठ के मध्य में भजनों का गायन भी किया गया। श्री सुंदरकांड के पाठ के उपरांत पुनः श्री हनुमान चालीसा का पाठ करके महाआरती करके भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष सुरेश सरावगी, महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, उपाध्यक्ष श्रवन ढानढनिया, मंत्री श्याम सुंदर शर्मा, उपमंत्री अनिल नारनौली, स्नेह पोद्दार, माया देवी सहित अन्य भक्त उपस्थित थे।
—————