भगवान राम और कृष्ण के जीवन से जीने की कला सीखें :धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Share

भगवान राम और कृष्ण के जीवन से जीने की कला सीखें :धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

खूंटी, 7 मई (हि.स.)। प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित धीरज कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हमें भगवान श्री राम और श्रीकृष्ण के जीवन से जीने की कला सीखनी चाहिए। भगवान श्रीराम ने जिस प्रकार अपने कर्तव्य निभाया, पिता से, पुत्र, से भाई के प्रति जैसा दायित्व निभाया वैसा ही दायित्व हमें निभाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्णा ने जो कहा है, उसे अपने जीवन में उतारें और उनकी वाणी और गीता के अनुसार जीवन जीएं। आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार को खूंटी के प्रसिद्ध व्यवसायी ओमप्रकाश भला के आवास पर चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को व्यास पीठ से संबोधित कर रहे थे ।

उन्होंने भगवान श्रीहरि के वामन अवतार, राम अवतार, कृष्ण अवतार का वर्णन किया। संगीतमय प्रवचन के दौरान भक्त झूमने लगे। मौके पर श्रीराम जन्मोत्सव और कृष्णा जन्मोेत्सव की झांकियां प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम में यजमान के रूप में ओम प्रकाश भाला, उनके अनुज जय भाला श्रीभाला सहित अन्य उपस्थित थे।

—————