कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस एवं प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

Share

कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस एवं प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

मंदसौर , 7 मई (हि.स.)। कलेक्टर अदिति गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी के नेतृत्व में संपूर्ण जिले के समस्त अनुभागों एवं थाना क्षेत्रों में वर्तमान परिवेश को दृष्टिगत रखते आमजन में आपदा प्रबंधन, सिविल डिफेंस के प्रति जागरूक करने एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को मंदसौर जिले के अलग अलग अनुभाग ( मंदसौर शहर, मल्हारगढ़, सीतामऊ, गरोठ,मंदसौर ग्रामीण) में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी की उपस्थिति में फ्लैग मार्च निकला गया।

उक्त फ्लैग मार्च का उद्देश्य वर्तमान में चल रहे परिवेश को दृष्टिगत रखते आमजन में आपदा प्रबंधन, सिविल डिफेंस के प्रति जागरूक करना एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से निकाला गया। उक्त फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमती हेमलता कुरील, मंदसौर गौतम सोलंकी एवं अलग अलग अनुभागों के तहसीलदार, अनुभाग अधिकारी पुलिस एवं अनुभाग अधिकारी प्रशासन, थाना प्रभारी, पटवारी,कोटवार एवं पुलिस बल के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

—————