जेवीएम, श्यामली स्कूल में हुई हिंदी कविता पाठ

Share

जेवीएम, श्यामली स्कूल में हुई हिंदी कविता पाठ

रांची, 7 मई (हि.स.)। जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के दयानन्द प्रेक्षागृह में कक्षा छठी से दसवीं के छात्र-छात्राओं के बीच बुधवार को अंतर सदनीय हिंदी काव्य-पाठ प्रतियोगिता हुई।

कक्षा छठी से आठवीं तक के सब जूनियर समूह में राजेंद्र सदन सब अनमोल सिन्हा ने प्रथम,दयानंद और टैगोर सदन के क्रमशः वेद राज और अन्वी वैभव ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा टैगोर और राजेंद्र सदन की परिनंदिनी एवं सानवी बड़ाईक ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं तिलक सदन के अथर्व, आद्यांशा पलक और दयानंद सदन के अविघ्न चौधरी को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला।

वहीं कक्षा नवीं से दसवीं तक के जूनियर समूह में टैगोर सदन के अभिनव कुमार, राजेंद्र सदन के शौर्यवर्धन, टैगोर सदन की काशवी रॉय ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर विजयी हुए।

वहीं दयानंद सदन की अंशिका सिंह को प्रोत्साहन पुरुस्कार के लिए चुना गया।

छात्रों ने स्वरचित और हिंदी जगत के मुर्धन्य लेखकों दिनकर, निराला, हरिवंश राय बच्चन, मैथिलीशरण गुप्त के परशुराम की प्रतीक्षा, रश्मि रथी, मनुष्यता, जौहर, हे भारत के राम जगो, पथ की पहचान, हिमालय, राम की शक्ति पूजा कविता का पाठ किया।

मौके पर श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहत से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य समरजीत जाना ने कहा कि कविता पाठ हमें जीवन के विभिन्न पहलुओं पर गहराई से सोचने के लिए प्रेरित करता है। यह अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है और यह छात्रों की कल्पना शक्ति और भाषा कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने और दूसरों से सीखने का एक मंच प्रदान करना है।

—————