फरीदाबाद : नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, 7 मई (हि.स.)। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस थाना खेडीपुल की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि 22 मार्च को एक महिला ने थाना खेडीपुल मे दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 18 मार्च को उसकी नाबालिक बेटी अपनी सहेली के घर मिलने गई थी, जहॉ पहुंचने पर पता चला कि उसकी सहेली ट्यूशन पढ़ने गई हुई है। घर पर सहेली का भाई था, थोड़ी देर बाद सहेली के भाई के दो दोस्त घर पर आए। इसके कुछ समय बाद ही सहेली का भाई व उसका एक दोस्त बाहर दुकान पर चले गए, राहुल घर पर रह गया जिसने उसकी नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जिस पर थाना खेडीपुल में पोक्सो एक्ट व धमकी की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। थाना खेड़ीपुल की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल (20) वासी गांव पश्चिमी हरसर थाना दरौंदा जिला सिवान बिहार हाल हनुमान नगर थाना खेड़ीपुल को सिवान बिहार से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बेरोजगार है, वह अपने दोस्त शिवा के घर आता रहता था, जहॉ पर उसने लडकी को आते जाते देखा था, जिसको वह पसंद करने लग गय़ा। 18 मार्च को वह अपने दोस्त शिवा के घर आया था जहॉ नाबालिक लड़की भी मौजूद थी। उसका दोस्त शिवा व अन्य एक साथी किसी काम से बाजार चले गए थे घर पर वह और पीडिता ही थे उसने पीडिता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया व धमकी दी। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
