रिटायर्ड प्रोफेसर के आवास से नकदी सहित लाखों के जेवरात की चोरी

Share

रिटायर्ड प्रोफेसर के आवास से नकदी सहित लाखों के जेवरात की चोरी

कोडरमा, 7 मई (हि.स.)। जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 18 स्थित एक रिटायर्ड प्रोफेसर के आवास में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसमें नगदी के साथ-साथ लाखों के जेवर चुरा लिए गए हैं। मामले को लेकर गृहस्वामी जुगल किशोर प्रसाद ने बताया कि घर पर सिर्फ वे और उनकी पत्नी रहती हैं। वे दोनों हर दिन की तरह रात में खाना खाने के बाद घर के सभी कमरों के दरवाजों को बंद कर अपने बेडरूम में सोने के लिए चले गए।

बुधवार की सुबह करीब 4 बजे जब वे उठे और अपने कमरे से बाहर आकर बगल का कमरा खोला तो देखा कि कमरे में लगा खिड़की टूटा हुआ है और कमरे के अंदर रखा सारा सामान बिखरा पड़ा है, अलमारी का दरवाजा और लॉकर भी टूटा हुआ है। जब उन्होंने तहकीकात की तो पाया कि अलमारी में रखे सारे जेवर और नगद रुपये गायब हैं। उन्होंने इसकी सूचना घर में रह रहे किरायेदारों एवंं आस पड़ोस के लोगों को दी। मामले की सूचना तिलैया पुलिस को दी गई। उन्होंने बताया कि उनके अलमारी में रखे एक जोड़ी हीरे की अंगूठी, सोने के चेन, सोने का कंगन, नेकलेस सहित 75 हजार रुपए नगद चोरी हुए हैं। चोरी हुए जेवरों का अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपए हैं।

—————