बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने जातिगत जनगणना मांग पूरी होने पर,मिठाई का वितरण कर मनाया जश्न

Share

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने जातिगत जनगणना मांग पूरी होने पर,मिठाई का वितरण कर मनाया जश्न

जगदलपुर, 2 मई (हि.स.)। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दबाव में मोदी सरकार द्वारा जातिगत जनगणना कराने को लेकर राजीव भवन के समक्ष जश्न मनाते हुए आम जनता को मिठाई का वितरण किया गया।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा जातिगत जनगणना करवाने के निर्णय पर कहा कि हाल ही में कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय अधिवेशन में कांग्रेस नेता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश में जातिगत जनगणना के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था, इसी के चलते मोदी सरकार बाध्य हुई है । मोदी सरकार तो 2021 में होने वाली आम जनगणना को 4 साल से रोक रखा है, अंततः कांग्रेस के दबाव में जातिगत जनगणना को आगामी जनगणना में शामिल करवाने को बाध्य हुई है । जाति जनगणना का और एक फ़ायदा है कि यह आरक्षित समूहों के बीच आरक्षण के लाभों का समान वितरण करने में भी काम आयेगा। देश के सभी संसाधनों के न्यायपूर्ण बंटवारे के लिए सर्वे करके यह पता लगाना ज़रूरी है कि देश के संसाधनों और शासन चलाने वाली संस्थाओं पर आखिर किसका क़ब्ज़ा है।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसजन ,शहर कांग्रेस के पदाधिकारी, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस के समस्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व समस्त पार्षदगण, कार्यकर्ता सहित समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।