सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई एवं रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन ने की आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा
रायपुर, 23 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में बलिदान हुए समता कॉलोनी निवासी दिनेश मिरानिया को आज सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए शांति और एकता का संदेश लेकर आज कैंडल मार्च निकाला। राजधानी रायपुर के नेताजी चौक, कटोरा तालाब में मोमबत्तियां जलाकर मृतक 28 निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई।
सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने इस अवसर पर कहा कि कायर आतंकी संगठनों की कड़ी निंदा की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ के साथ पार्षद अमर गिदवानी, डॉ. एन. डी. गजवानी, सुनील कुकरेजा, नितिन कृष्णानी, राहुल चंदानी, तेजकुमार बजाज, धनेश मटलानी, रितेश वाधवा, और अनिल ज्योतसिंघानी सहित कई नागरिक उपस्थित रहे।
रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए शांति और एकता का संदेश लेकर आज कैंडल मार्च निकाला। रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी और सचिव अनिल दुग्गड ने कहा कि इस मार्च के माध्यम से हम समुदाय को एकजुट कर सकते हैं, और शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं।मौन कैंडल मार्च शाम 5.30 बजे अरिहंत कंपलेक्स संजय गांधी चौक से शुरू होकर लायंस क्लब, गुरु नानक चौक पहुंची।