गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों में 25 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित
रायपुर, 22 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए राज्य शासन द्वारा स्कूलों में 25 अप्रैल से 15 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, “प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए छात्रों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सभी शासकीय एवं गैर शासकीय स्कूलों में 25 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई है। सभी बच्चों से आग्रह है कि तेज धूप से बचें, भरपूर पानी पिएं, घर पर रहकर रचनात्मक गतिविधियों में भाग लें एवं छुट्टियों का आनंद लें”।